जयसिंहपुर : लंबागांव में 9 दिन से नलों से नहीं टपका पानी
ब्लॉक लंबागांव की ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव के वार्ड नंबर चार में बीते नौ दिन से पानी की किल्लत चली हुई है, जिसके चलते गांववासी पानी की बूंद को तरस रहे है। इस वार्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और साथ में पुलिस थाना में भी पानी की किल्लत बनी हुई है। पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश के होने के पश्चात यह समस्या लोगों के लिए बनी हुई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ हैंड पम्प तो है बजुर्ग लोगों को पानी लाने के लिए दूर जाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इस कस्बे में बहुत से बजुर्ग लोग रहते है जो पानी के लिए दूर दराज नहीं जा सकते। गांववासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व स्थानीय विधायक यादविंदर गोमा से पानी बार-बार आ रही पानी की इस समस्या का हल करने की अपील की है। सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग बलदेव चौधरी ने कहा कि जिन गांवों में पानी की किल्लत आ रही है वह कंगैहण पेयजल परियोजना के तहत पानी की सप्लाई दी जाती है जो कि पिछले हफ्ते हुई भारी बारिश होने से पानी की पाइपें टूट गई, जिन्हें जोड़ने का काम जारी है उन्होंने कहा कि जल्दी ही पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
