जयसिंहपुर : तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौ*त
** ट्रक चालक ने स्कूटी, बाइक और कार को भी मारी टक्कर, चार जख्मी
हिमाचल के जिला कांगड़ा की पालमपुर तहसील के मनियाड़ा ठंडोल खैरा मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक भयानक हादसा पेश आया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे एक दुकान से सब्जी खरीद रही महिला को रौंद दिया। महिला की मौत मौके पर ही हो गई। बेकाबू हुए ट्रक ने इसके बाद एक स्कूटी, बाइक और बाद में एक कार को भी टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार पर दो युवतियां और एक बाइक सवार भी घायल हो गया। वहीं, ट्रक सड़क पर ही पलट गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने शराब पी हुई थी।
वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू की। मृतका की पहचान कमला देवी पत्नी साधु राम के तौर पर हुई है। उधर, थाना प्रभारी नंद लाल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंच दिया गया है।
