जयसिंहपुर : महिलाओं को बैंक से मिलने वाली सुविधाओं से करवाया गया अवगत
( words)
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा अप्पर लंबागांव के पास गांव घरहूं और लाहड में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गांव के आसपास के महिला मंडल व सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं शामिल हुई। इस शिविर में बैंक से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सेल्फ हेल्प ग्रुप लोन, कृषि लोन, एटीएम कार्ड और धोखाधड़ी से बचने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरन अंजू देवी, चंपा देवी, सुषमा देवी, मनोरमा देवी, सपना देवी, मोनिका व सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
