जयसिंहपुर की नितिका नौसेना में बनी तकनीकी अधिकारी
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर की बेटी नौसेना में तकनीकी अधिकारी बनी हैं। 30 मार्च को आईएनएस वालसुरा गुजरात में नौसेना अकादमी में हुई पासिंग आउट परेड में नितिका सिंह पुत्री कैप्टन निर्मल सिंह व वनीता कुमारी सब लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुई हैं। भारतीय नौसेना में आईटी ऑफिसर तकनीकी अधिकारियों का यह पहला महिला बैच पासआउट हुआ है। इस तरह से नितिका सिंह हिमाचल प्रदेश से पहली तकनीकी अधिकारी बनी हैं।
नितिका सिंह ने ग्राफिक एरिया यूनिवर्सिटी देहरादून से बीएससी आईटी व एनसीसी सी सर्टिफिकेट तथा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से आईटी में एमएससी की है। नितिका सिंह का बचपन से ही सपना था कि वह भी अपने दादा स्वर्गीय सरदार रतन सिंह, पिता कैप्टन निर्मल सिंह तथा भाई अमनदीप सिंह की तरह सेना में अधिकारी बनकर देश तथा अपनी मातृभूमि की सेवा करे।
