जसवां-परागपुर: भाजपा मंडल ने गांव कसबा कोटला में रोपे 51औषधीय पौधे
( words)
गांव कसबा कोटला में मंगलवार को वन महोत्सव कार्यक्रम बहुत ही हर्षोउल्लास से मनाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी रमेश कुमार ने शिरकत की, जबकि बूथ अध्यक्ष विजय डोगरा पार्टी कार्यकर्ता रविंद्र कुमार सुशील शर्मा इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा व अन्य ने 51 औषधीय पौधों का रोपण कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं, रमेश कुमार व विनोद ने कहा कि औषधीय पौधे पर्यावरण को स्वच्छ करने और बीमारियों को रोकने और ऑक्सीजन पर्याप्त करने के काम आएंगे।
