जसवां परागपुर : संसारपुर टैरेस में सड़क किनारे में पलटी गाड़ी, दो जख्मी
( words)
जसवां परागपुर के अंतर्गत पड़ते संसारपुर टैरेस में तलवाड़ा डैम रोड पर एक कार पलटने का मामला प्रकाश में आया है। हादसे में दो व्यक्ति घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी फतेहपुर से चिंतपुर्णी की तरफ जा रही थी कि अचानक बांध से कुछ दूरी पहले सड़क पर पलट गई। चालक के अनुसार सड़क पर पड़े गड्ढे से बचने के चक्कर में वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पलट गई। वहीं, मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
