जसवां-परागपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कस्बा कोटला में लगा स्वास्थ्य मेला

जसवां-परागपुर विधानसभा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कस्बा कोटला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयुष्मान भव: स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र सिंह मनकोटिया पूर्व उपाध्यक्ष कर्मचारी कल्याण बोर्ड ने शिरकत की। खंड चिकित्सा अधिकारी डाडा सीबा डॉक्टर नितिन शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कैंप का आगाज मुख्यातिथि सुरिंद्र सिंह मनकोटिया ने दीप प्रचलित से किया व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नितिन शर्मा ने आए हुए सभी लोगों को संबोधित करते हुए आयुष्मान भव: स्वास्थ्य मेले के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा इस मेले में लोगों की सभी बीमारियों की जांच व मुफ्त दवाइयां दी जाएंगी। इस दौरान कैंप में लगभग 350 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल की जनता को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ऐसे मेलों का आयोजन करवाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की जनकल्याण नीतियों का लाभ हर गरीब आदमी तक पहुंच रहा है व हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार हिमाचल के चौहुंमुखी विकास के लिए जनकल्याणकारी निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा इस स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह ने बढ़ाया था व जसवां में जितना भी विकास हुआ है वह कांग्रेस सरकार की ही देन है।
इस मौके पर उन्होंने विधायक विक्रम सिंह ठाकुर पर भी कड़े प्रहार किए व कहा कि जसवां प्रागपुर के विधायक होने के नाते उन्होंने क्या विकास करवाया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के राजकुमार शर्मा, कांति शर्मा, ठाकुर जस्मेर, प्रकाश चंद, निर्मला देवू, आशा शर्मा, आदि मौजूद थे। उसके बाद मनकोटिया ने, 2016-17 में कांग्रेस सरकार के समय राजा वीरभद्र सिंह जी द्वारा खोले गए तथा उसके भवन बनाने के लिए उसी समय स्वीकृत किए गए फंड से बने, डिग्री कॉलेज कोटला बेहड़, तहसील जसवां का मुआयना किया। प्रिंसिपल विजया शर्मा व अन्य स्टाफ से जानकारी प्राप्त की, कॉलेज की जरूरतों व कठिनाइयों पर चर्चा हुई, विद्यार्थियों से संवाद किया।