जसवां-परागपुर : विधायक बिक्रम ठाकुर ने किया जखधार क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
डाडासीबा के गांव उझे खास में जखधार क्रिकेट क्लब ने रविवार को क्रिकेट खेलकुंभ का समापन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक बिक्रम ठाकुर व पूर्व में महिला कल्याण बोर्ड सदस्य कमलेश वड़ियालिया, हिमाचली अभिनेता कमल हिमाचली मौजूद रहे। मैच आयोजक ब्लॉक समिति सदस्य करनेल सिंह राणा व क्लब के प्रधान शुभम ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान बिक्रम ठाकुर ने सभी टीमों के खिलाड़ियों को खेल भावना व नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। फाइनल में पहुंची स्वाना व कोटला टीम में से कोटला की टीम ने 186 रन का पीछा करते हुए मैच में जीत प्राप्त की और ट्रॉफी अपने नाम की। कोटला के गौरव ठाकुर को मैन ऑफ दमैच दिया गया। वहीं, सभी क्लब सदस्यों ने दर्शकों व खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
