जसवां-परागपुर: राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डाडासीबा अस्पताल में बांटे फल
( words)
डाडासीबा में सोमवार को पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेन्द्र सिह मनकोटिया व अन्य कार्यकर्ताओं ने जहां केक काटा वहीँ इसके बाद डाडासीबा के सिविल हॉस्पिटल में मरीज़ों को फल बाटें। इस मौके पर जसवां परागपुर ब्लॉक अध्यक्ष कुशल सपेहिया, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पराशर, जसवां परागपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराधा सपेहिया, जिला परिषद सदस्य पुष्पा मिन्हास ,पंचायत प्रधान डाडा सीबा परमेश्वरी दास, व्यापार मंडल डाडा सीबा के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा, रितेश शर्मा सहित कई गणमान्य इस मौके पर उपस्थित रहे।
