जसवां परागपुर : रक्कड़ पुलिस ने चमुखा में 2 पेटी देसी शराब पकड़ी
( words)
डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस थाना रक्कड़ के थानेदार गुरदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस थाना रक्कड़ ने चमुखा में वीरवार को गश्त के दौरान एक व्यक्ति से संतरा मार्का की देसी शराब की 2 पेटियां पकड़ी हैं। आरोपी की पहचान राजीव सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी कुकार चपलाह के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
