जसवां-परागपुर : दोदूं ब्रह्मणा राजपूतां में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विशेष उत्साह
( words)
श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अयोध्या से सीधे प्रसारण के लिए दोदूं ब्रह्मणा राजपूतां में सभी गांववासीयों में विशेष उत्साह और उल्लास का वातावरण बना हुआ है। जाति धर्म पंथ और राजनीति से ऊपर उठकर सभी ने निर्णय लिया है, कि 22 जनवरी को श्री राधा कृष्ण मंदिर (बेज) में एक बड़ी सक्रीन लगाकर श्री राम नाम संकीर्तन के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यकम देखा जायेगा। वरिष्ठ नागरिक समाजसेवी विनोद शर्मा ने एक भेंट में बताया कि अक्षत वितरण के माध्यम से सभी को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
