जसवां परागपुर : सुरेंद्र मनकोटिया ने स्वाणा में क्रिकेट टूर्नामेंट का किया आगाज
जसवां प्रागपुर के तहत गांव स्वाणा में सोमवार को क्रिकेट स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य ात अतिथि कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट होते रहने चाहिए, जिससे यूथ खेलों की ओर ज्यादा ध्यान दें। जिस तरह से आजकल युवा नशे की ओर बढ़ रहे हैं, उन्हें ऐसे कामों से रोकने के लिए यह बहुत अच्छा प्रयास है। इसके लिए सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कमेटी के मेंबरों की तारीफ करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा और युवाओं से मिलकर उन्हें और मेहनत करने का हौसला दिया।
मनकोटिया ने कहा ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए खुद पर विश्वास करना बहुत ज्यादा जरूरी है। आपका विश्वास ही आपको जीता सकता है। हमें अपनी एनर्जी को सही जगह इस्तेमाल करना है। वहीं क्रिकेट टूर्नामेंट क्लब के प्रबंधक सुमित बाबा व सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कमेटी के प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया आज पहला मैच स्वाणा जूनियर और टिपरी के बीच खेला गया, जिसमें टिपरी टीम विजयी रही। मनकोटिया द्वारा टीम को प्रोत्साहन राशि व क्रिकेट किट भेंट की गई।
