जसवां-परागपुर : दा डिस्ट्रेस रिलीफ चेरिटेबल व बेनोवेलेंट सोसाइटी 10 गरीब कन्याओं की शादी में करेगी मदद
( words)
** रोड़ी-कोड़ी के शिव मंदिर में हुई सोसाइटी की बैठक में लिया गया फैसला
दा डिस्ट्रेस रिलीफ चेरिटेबल व बेनोवेलेंट सोसाइटी की त्रैमासिक मीटिंग बनयाल बस्ती रोड़ी-कोड़ी के शिव मंदिर में कर्नल (रिटायर्ड) एससी परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मीटिंग में विभिन्न स्थानों से आए हुए 50-60 सदस्यों ने भाग लिया। इस बार की मीटिंग में अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से 10 गरीब कन्याओं की शादी के लिए धाम का सारा सामान व एक-एक प्रेशर कूकर देने का प्रस्ताव पारित हुआ व दो गंभीर बिमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
