जसवां-परागपुर: बेहड़ में बाइक से टकराया ट्रक, तीन जख्मी
( words)
पुलिस चौकी टैरेस के तहत बेहड़ गांव के समीप मोड़ पर ट्रक को इतनी तेजी व लापरवाही से काटा कि ट्रक का पिछला हिस्सा सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल से टकरा गया। इससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़के नीचे गिर गए और घायल हो गए। वहीं, ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस थाना देहरा में मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने की है।
