जसवां-परागपुर : बठरा में 13 सीमेंट की बोरियां पत्थर में तब्दील होने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बठरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उक्त पंचायत के वार्ड नंबर 3 में सरकारी सीमेंट की लगभग 13 बोरियों के पत्थर बनने की आशंका जताई गई है। स्थानीय निवासी राजकुमार ने वीडियो में आरोप लगाया है कि पंचायत में आया सीमेंट विकास के लिए लगना था पर वह पत्थर बन गया है।
वहीं इस संदर्भ में प्रधान बठरा सुनीता कुमारी से बात की गई तो उन्होंने बताया बरसात के समय में मैटेरियल की रोक लगी थी, उसके बाद पंचायत सचिवों की हड़ताल हुई। उन्होंने बताया वार्ड पंच ने दो-दो काम इक_े लिए हैं, इस कारण यह समस्या आई है। उन्होंने वार्ड पंच को कहा है एक काम खत्म करें, फिर दूसरा काम लें। जो नुकसान हुआ है, उसको मैंने ही देखना है इसका भुगतान में ही करूंगी।
