जसवां-परागपुर: कांग्रेस मंडल ने सिविल अस्पताल डाडा सीबा में मनाई राजीव गांधी की जयंती

जसवां-परागपुर ब्लॉक परागपुर कांग्रेस मण्डल ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया आदि कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर डाडा सीबा सिविल हॉस्पिटल में मरीजों को फल बांटे तो वही पौध रोपण किया। कांग्रेसी नेता सुरेन्द्र सिह मनकोटिया ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, आईटी. के जनक, नई शिक्षा नीति, 18 वर्ष के युवाओं को वोट देने का अधिकार देने वाले आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी को उनकी जयंती पर नमन किया। इस मौके पर कांग्रेस महिला अध्यक्ष अनुराधा सपेहिया, पूर्व प्रधान धर्मचंद, कुशल सपेहिया, उप प्रधान पंडित परमेश्वरी दास, शिंपू व सनील कुमार आदि मौजूद रहे ।