जसवां : संसारपुर टैरस पुलिस ने राहगीर से पकड़ी 24 बोतल देसी शराब
( words)
पुलिस चौकी संसारपुर टैरस के तहत लिंक रोड नारी के समीप पुलिस ने गश्त के दौरान एक राहगीर को 24 बोतल देसी शराब के साथ पकड़ा है।
आरोपी की पहचान मनोहर लाल निवासी गांव डूहकी तहसील डाडासीबा के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे 24 बोतल संतरा मार्का देसी शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू काट दी है।
