जवालामुखी : खुडिंया कॉलेज में छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
राजकीय महाविद्यालय खुडिंया में शुक्रवार को रेड रिबन क्लब द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली महाविद्यालय परिसर से निकाली गई। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. अनिका परमार व प्रोफेसर प्रदीप कुमार द्वारा उक्त विषय संबंधी जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों जैसे पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन आदि का आयोजन करवाया गया।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेकर पोस्टर व नारा लेखन के माध्यम से क्षय रोग निवारण व बचाव संबंधी संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. अनिल जरयाल ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. सारिका, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. चेतना नेगी, प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, संदीपा व अधीक्षक उर्मिला देवी भी उपस्थित रहे।
