सुजानपुर : जोगिंद्र बने एक्स सर्विसमैन ट्रक-टैंपो यूनियन के प्रधान
( words)
अनूप। सुजानपुर
जोगिंद्र सिंह को दी एक्स सर्विसमैन ट्रक-टैंपो यूनियन पलाही का सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है। यूनियन के सदस्यों ने एकमत से जोगिंद्र सिंह को प्रधान चुना, जबकि गुरदेव सिंह उप प्रधान, भीम सिंह रांगड़ा कोषाध्यक्ष और सुरेश कुमार अड्डा इंचार्ज चुने गए। जोगिंद्र सिंह ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संजीव कुमार, सुभाष चंद्र, विजय कुमार और बाबाराम को सदस्य चुना। जोगिंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि वह एक्स सर्विसमैन ट्रक टेंपो यूनियन को पेश आने वाली सभी समस्याओं को हल करने के लिए वचनबद्ध हैं।