न्यायमूर्ति सबीना ने मां ज्वालाजी के मंदिर में टेका माथा
( words)
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना ने आज शक्तिपीठ श्री ज्वालाजी माता के मंदिर में पूजा-अर्चना कर शीश नवाया। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट प्रशासनिक जज विवेक सिंह ठाकुर भी उनके साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने श्री ज्वालाजी मंदिर में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का स्वागत कर उन्हें समृति चिन्ह भेंट किया।
