ज्वालामुखी : रजोल में दुकानदार से 5 बोतल देसी शराब बरामद
( words)
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बीती रात राजेश कुमार पुत्र बिशंभर दास निवासी रजोल, डाकघर गुम्मर, तहसील देहरा की दुकान से तलाशी के दौरान मौके पर कुल 5 बोतल देसी शराब मार्का संतरा बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है।
