ज्वालामुखी : ज्वालामुखी मंदिर में पहले नवरात्र में चढ़ा साढ़े 7 लाख का चढ़ावा
( words)
प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी में चल रहे चैत्र नवरात्रों के दूसरे दिन भक्तों के आने में सिलसिला जारी है। इस मौके पर मंदिर अधिकारी विचित्र सिंह ने बताया कि मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले नवरात्र के दिन भक्तों ने मां के खजाने में 7 लाख 59 हजार 202 रुपये नकद व 600 ग्राम चांदी अर्पण की। उन्होंने कहा कि मां के लंगर में भक्तों को शुद्ध भोजन परोसा जा रहा है। वहीं पीने के पानी की व्यवस्था की गई है, साथ ही सुरक्षाकर्मी भी मुस्तेदी से कार्य कर रहे हैं।
