ज्वालामुखी: आप की ज्वालामुखी इकाई की कार्यकारिणी का जल्द होगा गठन: विकास
( words)
आम आदमी पार्टी की मीटिंग ज्वालामुखी में 26 जून को हुई। पार्टी की मीटिंग में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। इस मीटिंग में विकास धीमान, सीता राम भाटिया, राम स्वरूप धनोटिया, बिशंभर दास डोगरा, हरी ओम, प्रवीण कुमार, हुक्म चंद शयाल, धर्म चंद, हरनाम सिंह, व अमित कपूर उपस्थित रहे। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि जल्द ही आम आदमी पार्टी की जवालामुखी इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया जाउगा। इसके लिए 9 जुलाई का दिन तय किया गया है।
