ज्वालामुखी: टिहरी में अंसतुलित हुई स्कूल टैक्सी, बाल-बाल बचे बच्चे
( words)
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते टिहरी में शुक्रवार को एक निजी स्कूल द्वारा बच्चों के लिए लगाई गई टैक्सी बस अचानक अनियंत्रित होकर रास्ते के साइड में बने कच्चे घर से टकराते -टकराते बची। बताते चलें कि उक्त टैक्सी में ज्वालामुखी के एक निजी स्कूल के दो छात्र बैठे हुए थे और अन्य छात्रों ने अगले स्टेशन पर बैठना था कि अचानक उक्त गाड़ी अनियंत्रित हो गई। बताते चलें हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है,परन्तु एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया है। टैक्सी में सवार उक्त दोनों छात्र सुरक्षित हैं ।
