ज्वालामुखी : अजय राणा बने भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश के सोशल मीडिया सह संयोजक

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा को नव कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें प्रदेश के कई कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व दिए गए। इसमें संगठनात्मक जिला देहरा ज्वालामुखी उपमंडल के खुंडिया के रहने वाले अजय राणा को भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व दिया गया।
अजय राणा ने अपनी इस नियुक्ति के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व संगठन मंत्री पवन राणा, वर्तमान प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, पूर्व आईपीएच मंत्री रविंद्र रवि ठाकुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल एवं महामंत्री डॉ सिकंदर और त्रिलोक कपूर वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा, प्रदेश महामंत्री सन्नी शुक्ला और शाकेश का धन्यवाद किया है।