ज्वालामुखी : हिमाचल एमराल्ड ताइक्वांडो एकेडमी खुंडिया में बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट का आयोजन
हिमाचल एमराल्ड ताइक्वांडो एकेडमी खुंडिया में 9 अप्रैल को बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा करवाई गई, जिसमें 27 बच्चों ने भाग लिया। इसमें अर्शिता, शिवांश, उदय अनन्या, आरूष राणा, विभा, आर्यन, नीजल, प्राची, श्रुति, अतीक, अंशिका चौधरी, ऋषिका धीमान, अरमान राणा, दिव्यांश, अनिकेत, मनिका और दिशीता ने परीक्षा पास कर येलो बेल्ट प्राप्त की। वहीं, अथर्व, अंशिका, वंशिका और साइना ने येलो-1 बेल्ट प्राप्त की। ऋषभ चौधरी ने ग्रीन बेल्ट और आदि कुमार, खुशी देवी, आदित्य शर्मा और प्रांजल धीमान ने ब्लू-1 बेल्ट हासिल की।
यह परीक्षा हिमाचल ताइक्वांडो एकेडमी खुंडिया के संचालक सुनील कुमार और मीना कुमारी की देखरेख तथा मास्टर शिवराज और कविता के सहयोग से आयोजित की गई। एकेडमी के संचालक सुनील कुमार का कहना है कि अभिभावकों को अपने बच्चों को ताइक्वांडो जैसी खेलों में भाग लेने के लिए भेजना चाहिए, ताकि वे खुद की रक्षा करने के गुर सीख सकें।
