ज्वालामुखी : वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पीहड़ी के बच्चों ने मनाया पर्यावरण दिवस

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीहड़ी के बच्चों ने पर्यावरण दिवस मनाया। पर्यावरण दिवस 5 जून को पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के द्वारा 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना हुई थी। 1974 में पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। इस दिन का मकसद लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए प्रोत्साहित करना है जिसमें स्कूल के बच्चों ने बाजार में रैली निकाली और नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
विद्यालय पीहड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन प्रधानाचार्य विनोद बस्सी व स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान विजय सिंह की अध्यक्षता में किया गयाl इसमें बतौर मुख्य अतिथि अनुज बीआरसी जल शक्ति विभाग रहेl विद्यालय ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा जागरुकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त अध्यापकों तथा बच्चों ने भाग लिया।