ज्वालामुखी : पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि ने भाजपा कार्यकर्ताओं सहित माता अष्टभुजी मंदिर में की सफाई
22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले भाजपा के नेताओं द्वारा मंदिरों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह रवि ने अष्टभुजा माता मंदिर ज्वालामुखी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर की सफाई की और लोगों से आह्वान किया कि वे भी अपने घरों और आसपास के मंदिरों सार्वजनिक स्थलों की सफाई करें, ताकि भगवान श्री रामचंद्र के प्रति सच्ची श्रद्धा और आस्था को दर्शाया जा सके। इस मौके पर उनके साथ मंडल भाजपा के अध्यक्ष अजय खट्टा, महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी ,संजीव कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि 22 जनवरी को हर घर में पांच दीप जलाए जाएं, भगवान श्री रामचंद्र की महिमा का गुणगान किया जाए व भजन कीर्तन किया जाए।
