ज्वालामुखी : गुरचरण भाटिया बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ज्वालामुखी के प्रधान
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड ज्वालामुखी के चुनाव लोक निर्माण विश्राम गृह ज्वालामुखी में आज पर्यवेशक सौरव वेद व अनूप धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इसमें वन विभाग के गुरचरण भाटिया को सर्वसम्मति से ज्वालामुखी खंड का प्रधान चुना गया। वहीं, सुनील कुमार को महासचिव, वीरेंद्र शर्मा वरिष्ठ उपप्रधान और राजेश कुमार कोषाध्यक्ष, सुरेश कुमार जल शक्ति विभाग से उपाध्यक्ष, सुनील कुमार शिक्षा विभाग से उपाध्यक्ष, राज कुमार जल शक्ति विभाग से मुख्य सलाहकार व कुलदीप को सह सचिव चुना गया। कार्यकारिणी के गठन के तुरंत बाद प्रधान गुरचरण की अध्यक्षता में स्थानीय विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न से मुलाकात की गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने विधायक से आगे की रूपरेखा की जानकारी साझा की। वहीं, विधायक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
