ज्वालामुखी हंस फाउंडेशन ने घरना में लगाया नि:शुल्क मेडिकल कैंप
( words)
हंस फाउंडेशन ज्वालामुखी ने डॉ. गौरव एवं उनकी टीम ने घरना गांव में अपना नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाकर स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई फाउंडेशन की टीम ने लोगों को बरसात में फैलने वाली बीमारियों के बारे में भी अवगत करवाया और उनसे बचने के जरूरी टिप्स भी दिए।
गांव में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि बाहर की दवाइयों का डॉक्टर की सलाह के बिना उपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बरसात के दिनों में पौधे लगाएं और लोगों को भी प्रेरणा दें। बरसात के मौसम में शुद्ध जल का प्रयोग करें हरी सब्जियों और फलों का सेवन करें ताकि बीमारियों से बचा जा सके।
