ज्वालामुखी : नेशनल स्कूल गेम्स में हिमाचल की बेटी वंशिका गोस्वामी ने जीती चांदी
ज्वालामुखी उपमंडल की तहसील ज्वालामुखी में रहने वाली बेटी वंशिका गोस्वामी ने 66 नेशनल स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व किया 66 नेशनल स्कूल अंडर 19 गेम्स जो की भोपाल में हुई। इसमें वंशिका गोस्वामी ने हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करके बॉक्सिंग में लोहा मनवा कर ज्वालामुखी ही नहीं बल्कि सारे हिमाचल का नाम रोशन किया है।
वंशिका गोस्वामी ने अपने गुरु और अपने माता पिता को सफलता का श्रेय दिया है वंशिका के पिता जो को हिमाचल पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे है, वंशिका के दादा दीप राज गोस्वामी, दादी माया गोस्वामी ने कहा है की बेटियों को आगे बढ़ाना चाहिए और उन्हें पूर्ण रूप से सक्षम और साहसिक होना चाहिए शशिकांत गोस्वामी ने संदेश दिया है की बेटी भी वो कार्य कर सकती है जो बेटा करता है उन्होंने कहा मुझे अपनी बेटी पर गर्व है और भविष्य में सिल्वर की जगह गोल्ड मेडल जीतने का दावा किया।
ज्वालामुखी विधायक संजय रत्न ने दी बधाई
ज्वालामुखी विधायक संजय रत्न ने बेटी वंशिका को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर उनके साथ एसडीएम ज्वालामुखी संजीव शर्मा, डीएसपी विकास धीमान और वंशिका के पिता शशिकांत गोस्वामी मौके पर मौजूद रहे।
