ज्वालामुखी : मुनीष शर्मा असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ज्वालामुखी के अध्यक्ष नियुक्त

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राजीव राणा ने जिला कांगड़ा की विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी से युवा कांग्रेस नेता व ज्वालामुखी विधायक संजय रत्न के करीबी मुनीश शर्मा को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर पार्टी संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ.. उदित राज, प्रदेश अध्यक्ष राजीव राणा, जिलाध्यक्ष नितेश सूद, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह, विधायक संजय रत्न अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट करते हुए मुनीश शर्मा ने कहा की पूरी निष्ठा व समर्पिता के साथ पार्टी विचारधारा से लोगों को जोड़ने का भरसक प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में कामगारों से संबंधित कई कल्याणकारी योजनाओं ने दम तोड़ दिया है। केंद्र की सरकार ने निजीकरण को बढ़ावा देकर सरकारी नौकरी के रास्ते बंद कर रखे हैं। मुनीश शर्मा ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए ई. एस. आई की स्वास्थ्य सेवा, लघु ऋण से स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा योजना की विभिन्न योजनाएं, नेशनल पेंशन स्कीम, स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के अतिरिक्त एल.आई.सी की जीवन मंगल व जीवन मधुर जैसी सुविधाओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा की पंचायती राज के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के अतिरिक्त खेतिहर मजदूर अथवा मौसमी व्यवसाय पर आश्रित कामगारों को मनरेगा के माध्यम से 100 दिन के न्यूनतम रोजगार गारंटी सुनिश्चित करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।