ज्वालामुखी : पिहड़ी स्कूल में मनाया राष्ट्रीय आविष्कार अभियान

-बच्चों ने मॉडल व पोस्टर बनाकर किए प्रदर्शित
उप मंडल ज्वालामुखी की तहसील खुंडियां की पंचायत पिहड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पिहड़ी में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान मनाया गया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडल व पोस्टर बनाकर प्रदर्शित किए गए। यह अभियान सतत समग्र शिक्षा की सौजन्य से मनाया गया।
स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद बस्सी द्वारा इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों और अध्यापकों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान विजय कुमार व कमेटी सदस्य भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में पंचायत सदस्य प्रधान कैप्टन विक्रम सिंह, उप प्रधान सुरजीत सिंह व सभी वॉर्ड सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पंचायत सदस्यों ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की।