ज्वालामुखी : खुंडियां के घट्टा चौक से लगड़ू संपर्क मार्ग के बंद होने पर लोगों ने जताया रोष
( words)
ज्वालामुखी विधानसभा के अंतर्गत खुंडियां के घट्टा चौक से लगड़ू संपर्क मार्ग वाया लाहडू, जिसकी दूरी 13 किलोमीटर है, जो कि गत बरसात में आई आपदा के समय से लाहडू में बंद पड़ा है। मौजूदा समय में पांच माह बीत जाने के बाद भी उक्त सड़क बड़े व छोटे वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाई है। उक्त सड़क के बंद होने से क्षेत्र की 7 पंचायतों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है, जिस पर आज स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त किया है।
