ज्वालामुखी : पुलिस ने व्यक्ति से पकड़ी 22.39 ग्राम चरस
( words)
ज्वालामुखी के अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान ज्वालामुखी-नादौन एनएच पर पुरतयाला नामक स्थान पर पुलिस ने एक व्यक्ति से 22.39 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान सेंटी पुत्र सतीश कुमार निवासी हलेड, डाकघर फकलोह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है।
