ज्वालामुखी : ज्वालाजी के अराध्य का गुरुकुल विद्यालय कुरुक्षेत्र में चयन
ज्वालाजी के अराध्य का गुरुकुल विद्यालय कुरुक्षेत्र में चयन हुआ है। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बताया 20 मार्च को गुरुकुल कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में 5वीं कक्षा में राष्ट्र स्तरीय एंट्रेंस टेस्ट में 19 राज्यों से आए हुए विद्यार्थियों ने भाग लिया। अराध्य ने यह परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रधानाचार्य सुरजीत राणा ने इस उपलब्धि के लिए अराध्य और उसके पिता कपिल शर्मा दादा सुबोध शर्मा दादी शालिनी शर्मा सहित विद्यालय के सभी अध्यापक वर्ग को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अराध्य को मिठाई खिलाकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय योग्य शिक्षकों के माध्यम से देश में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए बच्चों को तैयार करने में अपना योगदान दे रहा है। प्राचार्य ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि अराध्य ने जो कामयाबी हासिल की है, यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है। चौथी कक्षा के छात्र अराध्य ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत राणा अध्यापकों और अपने दादा-दादी और पिता को दिया।
