ज्वालामुखी : गगडुही में रिश्तेदार के घर आए व्यक्ति की गाड़ी चोरी
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत संजीव कुमार पुत्र जगदीश चंद्र बीपीओ सिल तहसील ज्वालामुखी ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह ग्राम पंचायत सियालकड तहसील ज्वालामुखी में बतौर पंचायत सचिव तैनात हैं। पिछले कल वह अपने किसी रिश्तेदार के घर चौकी पोस्ट ऑफिस गगडुही गया था व अपनी गाड़ी मारुति 800 नंबर एचपी 83 -5988 को उनके घर के बाहर ही सड़क पर खड़ा कर दिया था।
वीरवार सुबह प्रातः जब वह घर जाने के लिए निकला तो उक्त गाड़ी वहां मौजूद नहीं थी। उन्होंने स्वयं अपने तौर पर भी दोपहर तक गाड़ी का पता किया गया, लेकिन गाड़ी का कुछ पता नहीं चल सका है। उन्हें आशंका है कि उसकी गाड़ी को कोई व्यक्ति चुरा कर ले गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने संजीव कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
