ज्वालामुखी : रोगियों, घायलों तथा युद्ध बंदियों की देखरेख करना रेड क्रॉस का उद्देश्य : डॉ. बजाज
कथोग स्थित लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संस्थान की एनएसएस इकाई एवं रेड रिबन इकाई ने आज विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में ब्लॉक मेडिकल अफसर जवालामुखी डॉ. संजय बजाज, एसडीएम जवालामुखी डॉ. संजीव चंदेल और डीएसपी जवालामुखी विकास धीमान ने शिरकत की। शिक्षण संस्थान के प्राचार्य एवं निर्देशक डॉ. एमएस आशावत ने बताया कि वर्ल्ड रेड क्रॉस डे मनाने का उद्देश्य असहाय, घायल सैनिकों तथा नागरिकों की सेवा करना है और संसार के अंदर एक शांतिपूर्वक माहौल और वातावरण को बनाये रखना है।
ब्लॉक मेडिकल अफसर डॉ. संजय बजाज ने बताया कि रेडक्रॉस एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी है, जिसका प्रमुख उद्देश्य रोगियों, घायलों तथा युद्ध बंदियों की देखरेख करना है। इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्वंयसेवक दिवस के रूप में मनाया जाता। उन्होंने बताया कि योग, व्यायाम, अच्छी नींद और न्यूट्रिशन से भरे भोजन को अपनी रोजमर्रा में शामिल करें। इस अवसर पर संस्थान के स्टाफ के सदस्य मौजूद रहा। इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा जागरुकता रैली निकली गई, जिसे मुख्यातिथि ने हरी झंडी देकर रवाना किया।
वहीं सब डिविजनल मजिस्ट्रेट डॉ. संजीव चंदेल ने वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के महत्व के बारे में छात्रों के साथ विचार-विमर्श किया और इस दिन को मनाने के बारे में बताया। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक विकास धीमान ने नशे के दुष्प्रभावों और ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशा आज हमारे देश के लिए एक अभिशाप बन चुका है। इस बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते हैं। उन्होंने सभी को संदेश दिया कि नशे से दूर रहे और नशे के प्रति सभी लोगों को जागरूक करें।
