ज्वालामुखी : खुंडियां के गलोटी में मंदिर में चोरी करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
( words)
पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत देर रात गगन चंद पुत्र जफा राम गांव व डाकघर गलोटी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसने अपने घर के नजदीक माता का मंदिर बनाया है, किन्हीं अज्ञात लोगों ने मंदिर से 6500 रुपये के अलावा सैकड़ों सिक्के चुरा लिए हैं। वहीं, पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरी के आरोपी दो व्यक्तियों प्रवीण कुमार व प्रिंस निवासी गांव चीड, डाकघर गलोटी तहसील खुंडियां को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने कहा कि चोरी के मामले में गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों को जेएमआईसी कोर्ट देहरा में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
