शिमला : ज्योति सेन ने कसुम्पटी में चलाया जनसंपर्क, घर-घर पंहुचाई केंद्र व प्रदेश की नीतियां
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस से शुरू किए गए महाजनसंपर्क अभियान के तहत कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के जनसंपर्क अभियान को तेज किया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका की अध्यक्षता में जहां यह जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, इस जनसंपर्क अभियान में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र भाजपा की नेत्री व पूर्व प्रत्याशी विजय ज्योति सेन विशेष रूप से शामिल हो कार्यकर्ताओ का हौंसला बढ़ा रही है और स्वयं जनसंपर्क कर रही है। वहीं नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर व पार्षद राकेश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सोमवार को कसुम्पटी-1 वार्ड-30 में पहुंच विजय ज्योति सेन ने बूथ के प्रमुख पदाधिकारियों के घर पहुंच कर नाम पट्टिका व भाजपा का झंडा लगाया। इस दौरान बूथ की सक्रीय कार्यकर्ता व मंडल की उपाध्यक्ष रचना झीना शर्मा व गौरव शर्मा के घर पर नाम पट्टिका व झंडा लगाया गया।
विजय ज्योति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जहां जनता तक पहुंचने व हर घर तक सरकार की नीतियां पहुंचाने का निर्णय किया है। वहीं, पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं जिनमें बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए प्रमुख शामिल हैं। उनके घरों पर भाजपा का झंडा व नाम की पट्टिका भी लगाई जा रही है, ताकि कार्यकर्ता की पहचान रहे। इसके अलावा प्रत्येक बूथ पर 25 झंडे भाजपा के दिए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाए। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में संगठन का बहुत बड़ा कार्य है, जो महा संपर्क अभियान के रूप में जनता तक पहुंचने का माध्यम बना है।
उन्होंने कहा कि कसुम्पटी मंडल भाजपा में सफलता के साथ कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस कार्यक्रम को किया जा रहा है और भरपूर सहयोग भी मिल रहा है। उन्होंने कार्यकताओं का आभार भी व्यक्त किया। मंडल उपाध्यक्ष रचना झीना शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा शुरू किए गए जनसंपर्क अभियान को मंडल नेतृत्व के निर्देश पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता इसमें सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका व भाजपा से पूर्व प्रत्याशी विजय ज्योति सेन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में घर-घर पार्टी के विचार व सरकार की नीतियों को पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
