जयसिंहपुर के धरोड़ में धूमधाम से मनाई जाएगी कबीर जयंती
( words)
संत शिरोमणि कबीर की जयंती 4 जून को ग्राम पंचायत लंबागांव के अंतर्गत सदगुरु कबीर साहेब भवन धरोड़ में धूमधाम से मनाई जाएगी। इसमें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कबीर जयंती पर राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। पूर्व विधायक रविंद्र धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में बहुत से महिला मंडल, युवक मंडल भाग लेंगे। सदगुरु कबीर साहेब के प्रवचनों का गुणगान, भजन, कीर्तन हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। कबीर समाज सुधार कमेटी जयसिंहपुर के प्रधान शक्ति चंद, मीड़िया प्रभारी हरिदास और सचिव मोहिंदर सिंह ने बताया कि समाज में एक समरसता का वातावरण तैयार हो, बिना भेदभाव के समाज आगे बढ़े, यह कमेटी लगातार इस पर बड़ी मेहनत से कार्य कर रही है।
