लंबागांव के धरोड़ में धूमधाम से मनाई कबीर साहेब की जयंती
जयसिंहपुर विधानसभा के क्षेत्र ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव के धरोड़ में संत शिरोमणि सत गुरु कबीर साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा के सांसद सिकंदर कुमार का मंदिर कमेटी ने गर्भजोशी से इनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कबीर सुधार सभा के अध्यक्ष व पूर्व प्रधान शक्ति चंद शास्त्री ने मुख्य अतिथि को सोल व टोपी और स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। साथ में पूर्व विधायक रविंद्र धीमान को टोपी और शाल देकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कबीर साहेब की जीवनी का ब्यख्यान किया तथा उनकी शिक्षा पर चलने को कहा। विधायक ने मंच से पूर्व सीएम शांता कुमार का भी धन्यवाद किया।
राज्यसभा के सासंद सिकंदर ने अपने संबोधन कहा कि अंबेडकर भजन के लिए 5 लाख देने की घोषणा की। कबीर मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख और मंदिर के लिए पांच लाइट दी। वही लंबागांव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों जिसमें दिव्या, आंचल, पलबी रनौद, साहिल हर्षित चौहान, सचिन, नीतू, रिया अभिषेक नेहा, रिया, भूमिका,को सांसद सिकंदर कुमार ने सम्मानित किया।
कबीर मंदिर में स्थानीय कलाकार इंद्र कुमार और मस्त राम ने भजनों से और महिलाओं ने कीर्तन से मंदिर में बैठे भक्तों भजनों से निहाल किया व मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
