केंद्रीय संस्कृत विवि वेदव्यास परिसर के कमल कौशल को मिला कर्मयोग श्री पुरस्कार

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली द्वारा कुलपति पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर के कर्मचारी कमल कौशल को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास बरखेड़ी द्वारा कर्मयोग श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वेदव्यास परिसर बलाहर के निदेशक प्रोफेसर मदन मोहन पाठक ने बताया कि कमल कौशल ने केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के एकलव्य परिसर अगरतला में 22 जुलाई, 2013 को अपना पदभार ग्रहण किया था व अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ तथा प्रेमपूर्वक करते हैं। उन्होंने बताया कि कमल कौशल वेदव्यास परिसर के ही पूर्व छात्र रहे हैं व यहीं से उन्होंने शास्त्री भी की है।
विद्यार्थी जीवन में भी कमल एक होनहार छात्र रहे हैं। वहीं प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा छात्रों के साथ भी कमल कौशल का व्यवहार बहुत अच्छा है।