जयसिंहपुर : कंगेहण को मिला दो करोड़ से बना गौ सदन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया उद्घाटन

विधायक रविंद्र धीमान का ड्रीम प्रोजेक्ट जनता को समर्पित
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
विधानसभा के क्षेत्र कंगेहण में बना दो करोड़ से गौ सदन आज जनता को संपर्पित कर दिया गया, जिसका उद्घाटन आज पंचायती राज, कृषि पशु पालन विभाग के मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया। क्षेत्र की बात करें, तो बेसहारा पशु होने से यहां की जनता ने खेती करना भी छोड़ दिया था, पर अब यहां की जनता ने खेती करने का फैसला कर लिया है। अब कंगेहण में गौ अभ्यारण शुरू हो गया है, जिससे इस गौ सदन में 600 से अधिक क्षमता वाले पशुओं को रखने वाले इस गौ सदन में पशु पालन विभाग पंचायत प्रतिनिधियों ने पशुओं को कंगेहण में भेजना शुरू कर दिया है। गौसदन के शुरू होने से अब किसानों की फ़सल बर्वाद नहीं होगी। विधायक रविंद्र धीमान ने कंगेहण गौ सदन का मुद्धा अपने घोषणा पत्र में किया था। इस अवसर पर विधायक रविंद्र धीमान, ब्लॉक चेयरमैन कुलवंत राणा पशु पालन विभाग के कर्मचारी, एसडीएम अपराजिता चंदेल, जिला पार्षद संजीव ठाकुर के साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ सभी पंचायतों के प्रधान भी मौजूद रहे।