कांगड़ा : अष्टमी पर 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां बज्रेश्वरी के दर्शन
( words)
माता बज्रेश्वरी मंदिर में मां दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी का पूजन विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा उपवास रखा गया और सुबह से कन्याओं का पूजन किया गया। भारी भीड़ के चलते मंदिर प्रशासन व पुलिस को श्रद्धालुओं को विधिवत दर्शन करवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अष्टमी पर उत्तर प्रदेश से आए कई श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों के मुंडन संस्कार भी करवाए। मंदिर अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि अष्टमी पर लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। वहीँ, सप्तम नवरात्र के चढ़ावे की गणना में 4 लाख 18 हजार 5 रूपए का चढ़ावा श्रद्धालुओं द्वारा मां को अर्पित किए गए।
