कांगड़ा : पहले नवरात्र में बज्रेश्वरी मंदिर में 2,13,169 रुपये का चढ़ावा चढ़ा
( words)
माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब देखने को मिला। श्रद्धालुओं के लिए सुबह से ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए, उसी समय से श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई। मंदिर अधिकारी ने बताया कि पहले नवरात्र के चढ़ावे की गणना के अनुसार 2 लाख 13 हज़ार 169 रूपये का चढ़ावा श्रद्धालुओं द्वारा मां के चरणाें में अर्पित किया गया।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के द्वारा भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंदिर अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि दूसरे नवरात्र को माता श्री बज्रेश्वरी देवी में लगभग 7000 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
