कांगड़ा : भाजपा लाेकतंत्र का गला घोंट रही : कांग्रेस
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विराेध में प्रदेश ब्लॉक कांग्रेस ने हर ब्लॉक में आज एक प्रेस वार्ता रखी है। इसी कड़ी में कांगड़ा में प्रदेश ब्लॉक कांग्रेस के सचिव नागेश्वर मनकाेटिया और पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा द्वारा लाेकतंत्र का गला घाेंटा जा रहा है। भाजपा राहुल गांधी से इस कदर डरी हुई है कि सत्ता की पूरी मशीनरी काे लगाकर उनकी आवाज काे दबाने का काेशिश की जा रही है।
उन्हाेंने कहा कि राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं बाेला है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के आम लाेगाें का 50 हजार कराेड़ रुपए जाे एलआईसी में था, वाे किसके कहने पर आडानी की कंपनी में लगाया गया। उन्हाेंने कहा कि आडानी की जाे सेल कंपनियाें हैं, उसमें 20 हजार कराेड़ आडानी के नहीं हैं, वाे किसका है और किसके कहने पर यह पैसा उनकी कंपनियाें में लगाया गया है। इसमें राहुल गांधी द्वारा कुछ भी गलत नहीं कहा गया है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही प्राेपाेगेंडा और धर्म की राजनीति ही करती रही है।
नागेश्वर मनकाेटिया और सुरेंद्र काकू ने कहा कि माेदी के इस तानाशाही दाैर में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और वे इसके लिए काेई भी कीमत चुकाने काे तैयार है।
इस अवसर पर इशांत चाैधरी, सुदर्शना देवी समेला प्रधान, अरूण कुमार प्रधान हलेड़कलां पंचायत, पूर्व जिला परिषद संजय कांचा, वेद प्रकाश, राजेश कुमार प्रधान रजियाना पंयाचत, पवन कुमार, कमल कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य कांता सराेच, संजीव धीमान आदि कई ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता माैजूद रहे।
