कांगड़ा : शहीदी दिवस पर कांगड़ा में लगाया रक्तदान शिविर
हिमालयन सेवियर संस्था द्वारा शहीदी दिवस पर नगर परिषद मैदान कांगड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रदेश ब्राह्मण कल्याण के प्रदेशाध्यक्ष व व्यापार मंडल के प्रधान पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस माैके पर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस शिविर में 207 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि वेद प्रकाश शर्मा ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान हैं, जब भी किसी जरूरत मंद को रक्त की जरुरत होती है, तो संस्था उन्हे रक्त उपलब्ध करवाती हैं, जो कि बहुत ही अच्छा कार्य हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को भी ऐसी सस्था की मदद करनी चाहिए, जो कि मानवता की सेवा मे कार्य करती है। संस्था के अध्यक्ष हरीश ने बताया कि हिमालय सेवियर संस्था पिछले कई वर्षों से शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहा है, जिनमें हजारों लोग रक्तदान कर चुके हैं।
