कांगड़ा : एनएसयूआई के 53वें स्थापना दिवस पर कांगड़ा में लगाया रक्तदान शिविर
एनएसयूआई के 53वें स्थापना दिवस पर एनएसयूआई की कांगड़ा इकाई ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता इकाई के ज़िला अध्यक्ष निखिल जम्बाल ने की। इसमें युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष पंकज कुमार पंकू और युवा कांग्रेस कांगड़ा के अध्यक्ष ईशांत चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
उन्होंने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया, साथ ही सभी छात्रों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। ईशांत चौधरी ने कहा कि हमारे लिये बहुत गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अपना राजनीतिक सफ़र इसी संगठन से शुरू किया और इस संगठन से निकलकर वे आज प्रदेश मुख्यमंत्री बने। इस अवसर पर रोहित कुमार, प्रिंस, सौरव, कार्तिक, अखिल और अधिराज मनकोटिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
