कांगड़ा : श्रीबालाजी अस्पताल में हर शनिवार लगेगी कैंसर पर ओपीडी
( words)
कांगड़ा के श्रीबालाजी अस्पताल में लोगों की सुविधा के लिए पहली अप्रैल से कैंसर ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। अस्पताल के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि यह शिवर पहली अप्रैल से हर शनिवार को आयोजित किया जा रहा है। इस ओपीडी में विशेषज्ञ डॉक्टर प्रियांशु चौधरी डीएम मेडिकल ऑनकोलॉजी (एआईआईएमएस) और डॉ. ईशान इलाहाबादी एमसीएच सर्जिकल ऑनकोलॉजी (यूके) अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि शिविर में कीमोथेरेपी, कैंसर सर्जरी एवं पेटस्कैन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने लोगों से अपील कि है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस ओपीडी का लाभ उठाएं।
